Veenita Singh Biography|Sugar Cosmetic Owner|Vineeta Singh Marriage

By | March 3, 2022
Veenita Singh Biography|Sugar Cosmetic Owner Who is Sugar Cosmetic owner Vineeta Singh Marriage

Veenita Singh Biography|Sugar Cosmetic Owner Who is Sugar Cosmetic owner Vineeta Singh Marriage

नमस्कार दोस्तों ! हम स्वागत करते हैं आपका इस आर्टिकल में जहां हम आपके लिए एक बेहद ही रोचक जानकारी लेकर आए हैं। Sony liv Entertain के शो Shark Tank India की चर्चा आज हर जगह हो रही है। Shark Tank India शो के प्रसिद्ध होने की मुख्य वजह है चुने गए नए स्टार्टअप के फाउंडर को Invester की तरफ से इन्वेस्टमेंट मिलना। यहाँ जो जज के रूप में हमें दिखाई देते हैं वही Shark Tank India के शो में आने वाले स्टार्टअप को Fund देते हैं। इस शो के सभी जज काफी ख़ास हैं लेकिन हम जिस जज के बारे में आपको बताने वाले हैं उनकी बात अलग है। इनका नाम है Veenita Singh. आखिर ये विनीता सिंह कौन हैं ? ये क्या करती हैं? इनकी शिक्षा क्या है और इनकी कंपनी का नाम क्या है? इन सारे सवालों का जवाब हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से बताएंगे। तो चलिए आपको Veenita Singh Biography in Hindiके बारे में बताते हैं, जो आज की महिलाओं और नए इंटरप्रेन्योर लिए काफी बड़ी प्रेरणा हैं।

विनीता सिंह का परिचय (Veenita Singh Introduction) :

विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक (Sugar Cosmetic) की फाउंडर, CEO और वर्तमान में Sony Entertainment में आने वाली रियलिटी शो Shark Tank India की जज हैं। विनीता सिंह ने अपनी सच्ची लगन और कठिन परिश्रम के मदद से शुगर कॉस्मेटिक को 300 करोड़ की कंपनी बना दी है। ये यह सफलता उन्हें अचानक से नहीं मिली। इसके पीछे कई वर्षों का परिश्रम छिपा हुआ है।

विनीता सिंह का जन्म (Vineeta Singh Birth) :

Veenita Singh का जन्म दिल्ली, भारत में हुआ था। यह हिंदू धर्म से संबंध रखती हैं। इनका जन्म दिल्ली के ही एक सभ्य और शिक्षक परिवार में हुआ।

विनीता सिंह का व्यक्तिगत जीवन (Vineeta Singh Personal Life) :

विनीता सिंह के परिवार में किसी का भी बिजनेस से संबंध नहीं था, ये एक सामान्य परिवार से संबंधित हैं, लेकिन विनीता जीवन में कुछ नया हासिल करना चाहती थी। वह जीवन के उतार-चढ़ाव को देखना चाहती थी। इसीलिए इन्होंने जब आईआईएम अहमदाबाद से अपनी पढ़ाई पूरी की उस वक्त इनको 1 करोड़ का जॉब ऑफर आ रहा था। तब इन्होंने एक करोड़ का जॉब छोड़ कर के एक बिजनेस शुरू किया था। जिसमें इन्हें कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई।

विनीता सिंह की शारीरिक संरचना (Vineeta Singh Body Structure) :

विनीता सिंह की शारीरिक संरचना की बात करें तो उनकी लंबाई लगभग 182 सेंटीमीटर (1.82 मीटर) यानी कि 6 फीट 0 इंच है। इनका वजन लगभग 64 किलोग्राम है। विनीता सिंह के बालों का रंग काला और आंखों का रंग भूरा है।

विनीता सिंह का परिवार (Vineeta Singh Family) :

विनीता सिंह का सम्बन्ध एक सामान्य परिवार से है। इनके पिता AIIMS और माता CMEIR में Research करते थें। इन्होंने जीवन में कभी भी कोई असफल काम नहीं किया है। इन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि यह उस काम को करने से डरती थी, जिसमें ये असफल हो सकती हैं।

विनीता सिंह का विवाह (Vineeta Singh Marriage) :

विनीता सिंह के पति का नाम कौशिक मुखर्जी (Veenita Singh husband name Koushik Mukherjee) है। इनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम रणवीर और विक्रांत है।

विनीता सिंह की शिक्षा और योग्यता (Vineeta Singh Education and Qualifications) :

विनीता सिंह बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी तेज थी। विनीता सिंह की स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल और आर.के.पुरम. में हुई। उन्होंने 2005 में आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की और 2007 में आईआईएम अहमदाबाद में स्नातक किया। इनके लिए बचपन से ही आईआईटी, AIEEE और ऐसे ही कंपटीशन के एग्जाम में सफल होना आसान था।

विनीता आईटीसी लिमिटेड के साथ एक कलात्मक छात्र भी रह चुकी हैं। अपनी पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद इनको एक करोड़ का पैकेज भी मिला था लेकिन ये खुद की कंपनी बनाना चाहती थीं। IIM Ahmedabad से स्नातक होने के बाद इन्होंने अपने प्रोडक्ट के महत्व को आगे बढ़ाने में काफी अधिक समय दिया, जिसकी वजह से शुगर कॉस्मेटिक आज एक ब्रांड बन चुका है। ये 2012 में फैब बैग की सह-संस्थापक बनी। 2015 के बाद से इनका पूरा ध्यान Sugar Cosmetic में कार्यकारी अधिकारी के तौर पर है।

विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया (Vineeta Singh in Shark Tank India) :

आज विनीता सिंह Shark Tank India के शो में बतौर जज है। उन्होंने काफी स्टार्टअप को इक्विटी लेकर फंड दिया है। शार्क टैंक इंडिया के शो की मदद से यह पूरे भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देना चाहती है। Shark Tank India शो के माध्यम से विनीता सिंह जैसे जज फण्ड के साथ लोगों को एक सफल स्टार्टअप बनाना भी सिखा रहे हैं।

विनीता सिंह की कमाई (Vineeta Singh Net Worth) :

SUGAR Cosmetic company के बनने के 4 साल बाद ही विनीता सिंह ने बतौर फाउंडर और सीईओ के तौर पर इस कंपनी को एक सौ करोड़ तक की कमाई तक पहुंचाया है। 5 सालों में Sugar Cosmetic की कंपनी ने 300 करोड़ से भी अधिक की कमाई की है। कोरोना काल के समय में जहां सारी कंपनियों बिक्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा, वही सुबह कॉस्मेटिक की कंपनी ने केवल ऑनलाइन माध्यमों से अपने प्रोडक्ट को बेचकर 70 से 80% तक बिक्री की है।

जहां ऐसी सफलता को प्राप्त करने में किसी कंपनी को 20 सालों से अधिक का समय लगता है, वहीं इस कामयाबी को विनीता सिंह ने काफी कम समय में हासिल किया है। SUGAR cosmetic ने कई बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ मुकाबला किया, जिसमें Nykaa कॉस्मेटिक्स, Kay by कैटरीना और Starlust जैसी कंपनियाँ शामिल हैं।

विनीता सिंह का SUGAR Cosmetics व्यवसाय (Vineeta Singh SUGAR Cosmetics Business) :

Sugar Cosmetic की शुरुआत इन्होंने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर के किया। वे स्वयं आईआईएम अहमदाबाद से स्नातक थें। साल 2015 में दोनों ने एक बिजनेस शुरू करने का फैसला लिया जिसमें ब्यूटी प्रोडक्ट को स्टार्टअप बनाया। विनीता को हमेशा से कुछ ऐसा करना चाहती थी जो उन्हें दिल से अच्छा लगता है। शुरुआत में उन्होंने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन माध्यमों से बेचना शुरू किया था। इन्होंने लिपस्टिक और सौंदर्य के अन्य सामग्री बनाने पर काफी ध्यान दिया। उत्तर भारत में ही उन्होंने 2019 में अपना पहला स्टोर खोला था। देखते ही देखते इनका प्रोडक्ट 92 शहरों में 700 से अधिक स्टोर में बिकने लगा।

SUGAR कॉस्मेटिक के प्रोडक्ट ने कुछ ही दिनों में दूसरे ब्यूटी ब्रांड को टक्कर देना शुरू कर दिया था। शुगर कॉस्मेटिक्स महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध हो चुका था। बाजार में कई नामी कंपनियां होने के बावजूद शुगर कॉस्मेटिक को एक ब्रांड बना कर विनीता और उनके पति ने सबके सामने प्रस्तुत किया।

शुगर कॉस्मेटिक्स के प्रोडक्ट की खास बात यह है कि इसमें कोई विशेष छूट नहीं मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी सुबह कॉस्मेटिक्स के 30,000 से ज्यादा ऑर्डर पूरा कर चुकी है। इन्होंने प्रोडक्ट की क्वालिटी को एक खास पहचान बनाया है। इस कंपनी में 100 से अधिक कर्मचारी हैं जो इस कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

शुरुआत में विनीता ने जिस कंपनी को खड़ा किया था, उससे केवल 10,000 ही कमा पाती थी। इसके बाद इन्होंने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ 2015 SUGAR Cosmetic की नींव रखी। केवल 5 वर्षों में SUGAR कॉस्मेटिक आज अपने सर्वोच्च स्थान पर खड़ा है, जो आज बड़ी बड़ी कॉस्मेटिक कंपनी को टक्कर दे रहा है।

विनीता सिंह की मनपसंद चीजें (Vineeta Singh Favourite Things) :

विनीता सिंह को अलग-अलग जगहों में यात्रा करना बहुत पसंद है। इसके अलावा साइकिल चलाना और स्विमिंग भी वह काफी पसंद करती हैं।

विनीता सिंह की सोशल मीडिया प्रोफाइल (Vineeta Singh Social Media Profile) :

विनीता से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना पसंद करती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वह अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल इस प्रकार हैं –

Instagram : https://www.instagram.com/vineetasng/?utm_medium=copy_link

Facebook :https://m.facebook.com/vineetasing

Twitter :https://mobile.twitter.com/vineetasng?t=4NVNTwKljEJt6ocuDj5iMA&s=09

निष्कर्ष (Conclusion) :

हम आशा करते हैं कि आपको विनीता सिंह की जीवनी (Biography of Veenita Singh in Hindi) पसंद आई होगी क्योंकि यहां हमने विनीता सिंह शार्क टैंक इंडिया के जीवन से संबंधित शुरू से लेकर अब तक की सभी बातों का जिक्र किया है। यदि आपको उनकी जीवनी से प्रेरणा मिली है, तो आप इसे सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि उन्हें भी इसकी जानकारी मिल सके और वह भी सफलता की ऊंचाइयों को छू सकें। इसके अलावा हमें कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताइए कि आपको यह पोस्ट कैसी लगी और यदि आप ऐसे ही पोस्ट पढ़ना चाहते हैं, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *