Aman Gupta Biography in hindi अमन गुप्ता कौन हैं? (Who is Aman Gupta?) Gupta in Shark Tank India)
दोस्तों ! Sony Entertainment के शो Shark Tank India में जज के रूप में दिखने वाले अमन गुप्ता इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बता दें कि कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें Aman Gupta के बारे में नहीं पता होगा। अमन गुप्ता कौन हैं? (Who is Aman Gupta?)Aman Gupta क्या करते हैं? इनकी शिक्षा और कंपनी क्या है? ये सारे सवाल आपके मन में आते ही होंगे। तो चलिए आपको Aman Gupta Biography in Hindiके बारे में बताते हैं जो आज के Young Entrepreneur लिए काफी ज्यादा प्रेरणादायक है। तो आइए जानते हैं शार्क टैंक इंडिया के अमन गुप्ता की जीवनी के बारे में –
आपने अमन गुप्ता को Sony Entertainment के शो Shark Tank India में जज के रूप में देखा होगा। Shark Tank India का Show वास्तव में अमेरिका के एक रियलिटी शो पर आधारित है, जहाँ पर कई Young Entrepreneur या New Startup के मालिक अपनी आइडियाज को सबके सामने प्रस्तुत करते हैं। अमन गुप्ता की ख्वाहिश थी ये शो इंडिया में भी हो लेकिन आज वे स्वयं इसके जज बन चुकें हैं। इस शो में मुख्य रूप से जिन लोगों ने अपने इलाकों तक अपने बिज़नेस को सफल किया है, वे अपने स्टार्टअपटिप्स नए यंगइंटरप्रेन्योर को देते हैं ताकि वह भी अपने जीवन में कुछ ऐसे ही सफलता हासिल कर सकें। आज अमन गुप्ता इंडिया के Sony Entertainment के रियालिटी शो Shark Tank India के जज के रूप में भी काम कर रहे हैं।
अमन गुप्ता कौन हैं? (Who is Aman Gupta?)
अमन गुप्ता BoAtकंपनी के कॉ-फाउंडर, CMO और वर्तमान में Shark Tank India के जज हैं। इन्होंने CA की पढ़ाई काफी कम उम्र में पूर्ण कर ली थी। इन्होंने इंडिया में सबसे कम उम्र में CA की पढ़ाई पूरी कर लेने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
इन्होंने अपने करियर के शुरुआत में काफी उतार चढ़ाव देखा है। ये अक्सर अपनी रुचि के अनुसार काम करना चाहते थे लेकिन ये सफल नहीं हो पा रहे थे। इन्होंने शुरुआत में कई जॉब्स छोड़े और 3 बिज़नेस भी स्टार्ट किया, जो कि आगे जाकर कुछ खास जमा नहीं और विफल रहा।
अमन गुप्ता ने अपनी कंपनी BoAtको केवल पाँच वर्ष के अंदर ही भारत के सबसे बेहतरीन स्पीकर्स, हेडफोन, होम थिएटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक्सगैजेट बेचने वाली टॉप 5 कंपनी की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है लेकिन इसकी शुरुआत इन्होंने अपने 35 साल की उम्र में शुरू किया था, जिन्हें आज 40 उम्र का एक सफल इंटरप्रेन्योर के रूप में जाना जाता है।
अमन गुप्ता का जन्म (Anan Gupta Birth) :
इनका जन्म 1982 को दिल्ली में हुआ था। इनका परिवार हिन्दू धर्म से संबंधित हैं। Aman Gupta का मानना है कि बिज़नेस में सफ़ल होने की पहली सीढ़ी हार से ही होती है। इनकी जिंदगी रोमांच से भरपूर है, जिसके बारे आज हर उस युवा को पढ़ना और जानना चाहिए, जो इनकी तरह कुछ नया स्टार्टअप करना चाहते हैं।
अमन गुप्ता का प्रारंभिक जीवन (Aman Gupta Early Life) :
अमन गुप्ता बचपन से ही काफी साहसी और बुद्धिमान थें। इनकी माता का नाम ज्योति कोचरगुप्ता (Aman Gupta mother name Kochar Gupta), पिता का नाम नीरज गुप्ता (Aman Gupta father name Niraj Gupta)है। इनके घर में सभी CA हैं जिसे इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था। इनके पिता चाहते थें की अमन भी CA बनें। लेकिन कुछ सालों की पढ़ाई के बाद इनका CA से मन उठ गया था। पिता के कहने पर इन्होंने अपनी CA की पढ़ाई पूरी की और अपना मन बिज़नेस करने का बनाया। इनकी एक बहन और एक भाई भी है भाई का नाम अनमोल गुप्ता(Aman Gupta brother name Anmol Gupta) है।
अमन गुप्ता की शिक्षा (Aman Gupta Education) :
अमन गुप्ता ने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल, आरकेपुरमी से पूरी की। इसके बाद इन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी (वाणिज्य में स्नातक), ई सी ई से CA किया। इसके बाद इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में फाइनेंस एंड स्ट्रैटेजी के विषय में MBA की पढ़ाई पूरी की।
अमन गुप्ता का विवाह (Aman Gupta Marriage) :
अमन गुप्ता का विवाह प्रिया डगरी (Aman Gupta wife PriyaDagri)के साथ हुआ है और इनकी 2 बेटियाँ (Aman Gupta daughters)भी हैं, जिनका नाम मिया गुप्ता और अदा गुप्ता है। ये अपने परिवार से काफी प्यार करते हैं।
अमन गुप्ता का पूरा करियर (Aman Gupta Career) :
अमन ने अपनी CA की पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद KPMG के साथ एक कार्यकारी सलाहकार रूप में नौकरी की है। इसके बाद इन्होंने City Bank में 2003 से 2005 तक सहायक निदेशक के पद पर काम किया। इनकी सबसे पहली कंपनी का नाम एडवांस्डटेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड था, जिसके सह-स्थापक वे स्वंय थे।
अमन गुप्ता 2005 से 2010 तक इस कंपनी के CEO बने थें। ये बिज़नेस फेल हो जाने के बाद 2012 से 2013 तक हरमन इंटरनेशनल में एक बिक्री प्रबंधक के रूप में नौकरी कर चुके हैं। उनका इस कंपनी के साथ भागीदारी भी थी।
इसके अलावा वे इमेजिनमार्केटिंग इंडिया के संस्थापक में भागीदार बने। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के D2C बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर भी काम किया था, जो कि उनके कैरियर का ही एक हिस्सा था।
अमन गुप्ता का शार्क टैंक इंडिया में जज की भूमिका (Aman Gupta in Shark Tank India) :
Sony Entertainment की कंपनी Sonylivके बिज़नेसरियलिटी शो पर Shark Tank India के शो में Aman Gupta जज हैं। यह शो मुख्यतः अमेरिका में काफी पसंदीदा है। जिसका शो Hindi में इंडिया में Sonylivकी कंपनी ने लांच किया है।
इस शो का मूल उद्देश्य यह है कि नए स्टार्टअप को उनकी निवेशक मिलें और उनकी कंपनी बड़ी बन सके। इस शो में आने वाले सभी स्टार्टअप के मालिक ऐसे हैं जो खुद एक स्तर में अपने इलाकों में सफल हुए हैं। इस शो को वे सभी युवा पीढ़ी देख सकती हैं, जो खुद जीवन में कुछ करना चाहते हैं। इस शो को पहली बार भारत में लाया गया है, जिसकी चर्चा Social media पर भी काफी तेज हो रही है।
अमन गुप्ता की BoAt कंपनी (Aman Gupta BoAt Company) :
2015 में इन्होंने BoAt कंपनी की शुरुआत की थी, जो केवल 5 साल में इंडिया के 5 बेहतरीन कंपनी में शामिल हो गयी। अमन गुप्ता ने खुद BoAtकंपनी की शुरुआत की। BoAtकंपनी की शुरुआत अमन ने अपने 35 साल की उम्र में की थी। इन्होंने इस विचार में काफी अधिक विश्वास रखा कि ग्राहक भगवान होते हैं। ये अच्छे से जानते थे अगर किसी प्रोडक्ट को इंडिया में अधिक सेल कराना है, तो ग्राहक के जरूरत पर ध्यान देना काफी जरुरी है। इन्होंने भारत की मार्केटिंग अच्छे से पकड़ा और भारत की टॉप फोन ब्लूटूथ, हेडफोन, इयरफोन बनाने वाली कंपनी बन गयी। इन्होंने इसके लिए काफी मेहनत और संघर्ष किया है।
निष्कर्ष (Conclusion) :
दोस्तों ! Aman Gupta Shark Tank India biography in Hindiको पढ़कर आपने यह तो जरूर अनुमान लगा लिया होगा कि अमन गुप्ता जैसे Entrepreneur पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत हैं। इसीलिए अमन गुप्ता की जीवनी से हमें यही सीख मिलती है कि मेहनत, संघर्ष करने के साथ सही ज्ञान अर्जित करते रहना चाहिए, ताकि जिंदगी में जब कभी मौका मिले तो हमें उस मौके के जरिए सफलता प्राप्त करनी चाहिए। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आए तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें ताकि और लोगों को भी अमन गुप्ता सार्क टैंक इंडिया की जीवनी एवं उनके संघर्षों के साथ-साथ सफलता के टिप्स सीखने का मौका मिले।
Read More
Ashneer Grover Biography – जानिए कौन हैं भारत पे को बनाने वाले अश्नीर ग्रोवर ?
Peyush Bansal Biography – 11 साल में खड़ी कर दी ढाई अरब डॉलर की कंपनी