Ayodhya Mandir Ki Puri Jankari|Ayodhya Mandir Darshan Time Table 2022|Ayodhya Mandir Kaise Jaye | Ayodhya Mandir Ka Itihaas

By | April 17, 2022

Ayodhya Mandir Darshan Time Table 2022

Ayodhya Mandir Ki Puri Jankari

भारत में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं, जिसकी लोकप्रियता पूरे विश्व में सुमार है। भारत में उत्तर प्रदेश राज्य की अयोध्या नगरी भी उन पवित्र स्थलों में से एक है। कहा जाता है कि प्राचीन समय में मनु द्वारा स्थापित किए गए पवित्र स्थलों में 7 तीर्थ स्थलों के नाम अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची , अवंतिका और द्वारका हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या नगरी में ही हुआ था, जिस कारण अयोध्या में राम मंदिर की स्थापना की जा रही है।

5 अगस्त 2020 को अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन समारोह (Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan ceremony) पूर्ण हुई और अब अयोध्या राम मंदिर निर्माण कार्य (Ayodhya Ram Mandir construction) जोरों शोरों से चल रहे हैं। ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा और श्रद्धालुओं के लिए राम मंदिर खोल दिए जाएंगे। आइए जानते हैं Ayodhya Ram Mandirके बारे में पूरी जानकारी, जिसके अंतर्गत हम आपको अयोध्या राम मंदिर का इतिहास (Ayodhya Ram Mandir History), अयोध्या राम मंदिर कहां है और अयोध्या राम मंदिर बनाने में कितना खर्चा आएगा आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाएंगे।

अयोध्या राम मंदिर का इतिहास क्या है? (Ayodhya Ram Mandir ka itihaas kya hai?)

पानीपत के युद्ध तक राजा जयचंद द्वारा भव्य राम मंदिर की देखरेख की गई थी लेकिन उनकी मृत्यु के बाद 14वीं शताब्दी तक कई आक्रमणकारियों ने अयोध्या, काशी और मथुरा जैसी धार्मिक स्थलों के साथ पुजारियों को भी खत्म किया। 14वीं शताब्दी के दौरान ना केवल अयोध्या बल्कि पूरे भारत पर मुगलों का राज हो गया और साल 1527 और 1528 तक राम मंदिर को नष्ट करके वहां बाबरी मस्जिद का निर्माण किया गया था। इसके करीब 500 सालों बाद साल 2020 के 5 अगस्त को राम मंदिर के निर्माण का काम दोबारा शुरू किया गया।

अयोध्या राम मंदिर कहां है? (Ayodhya Ram Mandir kahan hai?)

भारत के उत्तर प्रदेश में अयोध्या नगरी काफी प्रसिद्ध पवित्र स्थानों में से एक है। पौराणिक कथाओं एवं धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक प्रभु श्री राम जी का जन्म यहीं हुआ था। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। अयोध्या राम मंदिर लोकेशन (Ayodhya Ram Mandir location)की बात करें तो बता दें कि यह मंदिर Q5WV+6VF, Sai Nagar, Ayodhya, Uttar Pradesh, 224123 में है।

अयोध्या राम मंदिर की स्थापना कब हुई? (Ayodhya Ram Mandir ki sthapna kab hui?)

अयोध्या राम मंदिर के बारे में जानकारी मिलती है कि महाभारत के युद्ध के बाद अयोध्या तहस नहस सी हो गई थी। इसके बावजूद राम मंदिर अपने अस्तित्व में बना रहा। बेंटली एवं पार्जिटर कुछ ऐसे विद्वान थे, जिन्होंने ‘ग्रह मंजरी’ जैसे प्राचीन भारतीय ग्रंथों में लिखा है कि अयोध्या राम मंदिर की स्थापना काल ई. पू. 2200 के आसपास है। जनवरी 1989 में अयोध्या राम मंदिर की नींव रखने के उद्देश्य से प्रयाग में कुंभ के मेले में मंदिर के लिए शिला पूजन का फैसला लिया गया। 9 नवंबर 1989 को अयोध्या में मंदिर के शिलान्यास के बारे में जानकारी दी गई।

अयोध्या राम मंदिर का निर्माण किसने करवाया था? (Ayodhya Ram Mandir ka nirman kisne karvaya tha?)

भगवान राम की जल समाधि के बाद उनकी महानता को याद रखने के लिए कई लोगों द्वारा राम मंदिर का निर्माण करवाया गया था। सबसे पहले राम मंदिर का निर्माण भगवान राम के पुत्र कुश ने करवाया था। इसके कई सालों बाद राजा विक्रमादित्य कूप, सरोवर और महल बनवाया। शुंग वंश के सबसे पहले शासक पुष्यमित्र ने मंदिर का जीर्णोद्धार किया और कन्नौज के महाराज राजा जयचंद ने भी 11वीं शताब्दी में मंदिर पर नया शिलालेख किया।

अयोध्या राम मंदिर कितने एकड़ में बना है? (Ayodhya Ram Mandir kitne ekad mein banaa hai?)

जैसा कि हम सभी जानते हैं उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम की भव्य मंदिर बन रही है जिसके लिए बजट भी बहुत अधिक है। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या राम मंदिर 107 एकड़ की भूमि पर बन रही है। पहले राम मंदिर बनाने के लिए केवल 70 एकड़ की भूमि थी लेकिन ट्रस्ट द्वारा इसके आसपास की कुल 7285 स्क्वायरफीट ज़मीन खरीदी जा चुकी है, जहां मंदिर निर्माण का कार्य जारी है।

अयोध्या राम मंदिर बनने में कितना खर्च आएगा? (Ayodhya Ram Mandir banane mein kitna kharch aaega?)

अयोध्या राम मंदिर बनाने को लेकर उसके बजट (Ayodhya Ram Mandirka budget kitnahai?) से संबंधित जानकारी हाल ही में ट्रस्ट ने दी है जिसके मुताबिक अयोध्या राम मंदिर बनने के लिए 300 से 400 करोड़ रुपए की लागत बताई गई है लेकिन अयोध्या राम मंदिर बनवाने में कुल खर्च 1100 करोड़ रुपए के खर्च आएंगे। ट्रस्ट के ट्रेजरर स्वामी गोविंद देव जी महाराज ने अयोध्या राम मंदिर के खर्च से संबंधित जानकारी देते हुए आगे कहा है कि आईआईटी बॉम्बे, मद्रास, गुवाहाटी, रुड़की और L&T के इंजीनियर द्वारा अयोध्या राम मंदिर बनाने जा रहे हैं जिससे खर्च में बढ़ोतरी भी हो सकती है।

अयोध्या राम मंदिर विवाद क्या है? (Ayodhya Ram Mandir vivad kya hai?)

अयोध्या राम मंदिर एक धार्मिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विवाद है जो कई दशकों से बाबरी मंदिर और राम जन्मभूमि के मुद्दे पर चला आ रहा है। अयोध्या में बने बाबरी मस्जिद को साल 1992 में एक दंगे के दौरान नष्ट किया गया था जिसके बाद यह विवाद उभर कर सामने आया। साल 2010 में इलाहाबाद की उच्च न्यायालय ने इस विवाद का फैसला करते हुए अयोध्या में मौजूद 2.77 एकड़ जमीन को राम लल्ला, निर्मोही अखाड़ा और सुन्नी वक्फ बोर्ड में बराबर हिस्सों में बांट दिया। इसके बाद साल 2019 में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता और 5 जजों की बैठक में इस विवाद के फैसले के रूप में पूरी जमीन हिंदू धर्म के भव्य राममंदिर के निर्माण के लिए दे दी गई और 5 एकड़ जमीन सुन्नी वक्फ बोर्ड को वैकल्पिक रूप में दी गई।

अयोध्या राम मंदिर कब तक बनकर पूरा हो जाएगा? (Ayodhya Ram Mandir kab tak ban jaega?)

श्री राम मंदिर निर्माण (Ayodhya Ram Mandir Construction) कार्य लंबे समय से चल रहा है और इसकी पहली फेज़ पूरी हो चुकी है। बता दें कि राम मंदिर 2.77 एकड़ की जमीन पर बना हुआ है बाकी का जमीन इसका संपूर्ण परिसर है। मंदिर के बेस का काम पूर्ण होने के बाद ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या राम मंदिर दिसंबर 2023 तक बनकर पूरा हो जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए श्री राम के दर्शन करने के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा।

निष्कर्ष (Conclusion)

हम आशा करते हैं कि अयोध्या राम मंदिर से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको उपलब्ध हो चुकी होगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हमने अयोध्या राम मंदिर का इतिहास (Ayodhya Ram Mandir History) से लेकर अयोध्या राम मंदिर लोकेशन (Ayodhya Ram Mandir Location) और अयोध्या राम मंदिर का बजट (Ayodhya Ram Mandir budget) आदि के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है। जल्द ही इस मंदिर का निर्माण कार्य संपूर्ण होगा और राम भक्त श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

Read Also

DAKOR MANDIR DARSHAN TIME TABLE || DAKOR KI PURI JANKARI HINDI 2022|| DAKOR KAISE JAYE || डाकोर मंदिर की पूरी जानकारी || दर्शन टाइम टेबल || डाकोर मंदिर की रोचक जानकरी हिंदी 2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *